जनसुनवाई पोर्टल पर बदायूं पुलिस का शानदार प्रदर्शन 75 जिलों में 9 वां स्थान, 135 में से 121 अंक किए हासिल

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ।बदायूं जिले की पुलिस ने जनसुनवाई पोर्टल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मार्च 2025 में जिले को प्रदेश के 75 जिलों में 9वां स्थान प्राप्त हुआ है,मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी जनसुनवाई पोर्टल पर बदायूं पुलिस ने विभिन्न मानकों पर उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। संदर्भों की मार्किंग में पूर्ण 10 अंक मिले। कोई शिकायत डिफॉल्टर श्रेणी में नहीं जाने से 20 अंक प्राप्त हुए।जनता की संतुष्टि के आधार पर 30 में से 20 अंक मिले। उच्चाधिकारियों के श्रेणीकरण में पूर्ण 20 अंक प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री कार्यालय से 10 अंक मिले। रैंडम श्रेणीकरण और उच्चाधिकारी कार्रवाई में भी पूर्ण अंक हासिल हुए।जनता दर्शन फीडिंग में 10 अंक और प्रोफाइल अपडेशन में 5 अंक मिले। फील्ड विजिट रिपोर्ट में 6 अंक प्राप्त हुए। कुल 135 अंकों में से बदायूं पुलिस ने 121 अंक हासिल किए।एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने इस सफलता के लिए नोडल अधिकारी एएसपी नगर अमित किशोर श्रीवास्तव, आईजीआरएस प्रभारी निरीक्षक सौरभ प्रताप सिंह और पूरी टीम को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।
