एसएसपी से शिकायत पर 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।सहसवान-एसएसपी के निर्देश पर 16 लोगों पर मुकदमा हुआ दर्ज आपको बता दें पूरा मामला सहसवान के मोहल्ला रुस्तम टोला की रहने वाली महिला का आरोप है कि उसने थाना सहसवान में एक शिकायती पत्र अपने देवर वासित, व जावेद, पुत्र नफासत अली निवासी मोहल्ला हरना तकिया ने अपने देवर के ऊपर मारपीट को लेकर शिकायती पत्र दिनांक 26-3-2025 को दिया था जिसकी रंजिशन को लेकर दिनांक 29-3-2025 की शाम को नाजिम, काजिम उर्फ कल्लू, यासिर उर्फ सर्रा,हाफिजुर रहमान उर्फ ठग्गू, पुत्र शफे अली,कैफ,कामिल, फाजिल, पुत्र इसरार अली, सोहिल,पुत्र कासिम, सोहेल, पुत्र करू,अफसर, पुत्र केसर, इसरार उर्फ बुंटू, व कासिम,पुत्र इश्तियाक, मोहल्ला रुस्तम टोला निवासी एक राय होकर हाथों में तमंचे लाठी डंडे लेकर मस्जिद के पास से गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए और फायरिंग शुरू कर दी महिला के देवर अपनी जान बचाकर अपने घर के दूसरे रास्ते से भागने लगे लेकिन सभी मुल्जिमन उनके पीछे-पीछे दौड़ते हुए चले गए दंड झील में जाकर जान से मारने की नीयत से उन लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें जावेद के सिर में फायर लगा और वह लहुलुहान हो गया वासित व जावेद को एक राय होकर उक्त लोगो ने जानलेवा हमला कर दिया, घायल हुए दोनों युवकों को सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिसकी शिकायत पीड़िता ने एसएसपी बदायूं से शिकायती पत्र देकर की जिसका एसएसपी ने संज्ञान लेकर 16 लोगों पर सम्बंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
