अपराध निरोधक कमेटी ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में मनाया बाबा साहब का जन्मोत्सव
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं। सोमवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिला अपराध निरोधक कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। जिसके बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन जिला कार्यालय पर किया गया।
ज़िला प्रभारी मोहम्मद शमसुद्दीन शम्स ने कहा कि छुआछूत,ऊंच नीच एवं सभी प्रकार के भेदभाव से समाज को बाहर निकाल कर सभी लोगों को सामाजिक समरसता से जोड़ने जैसी महान विचारधारा के महापुरुष की जयंती पर हम सब उनको सादर नमन करते हैं।
पूर्व प्रधानाचार्य खिज़र अहमद ने कहा ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर जी की जयंती का शुभ दिन है।सशक्त लोकतंत्र के निर्माण हेतु भारतीय संविधान की रचना करने वाले, देश में समान अधिकार और सामाजिक न्याय हेतु बाबा साहब अजीवन समर्पित रहे।
इससे पूर्व नगर बदायूं में शमसुद्दीन शम्स, अहमद नबी उर्फ भाई भाई, पूर्व प्रधानाचार्य सी पी सिंह, आदिल हुसैन जकरिया,पूर्व प्रधानाचार्य खिज़र अहमद आदि ने बाबा साहब की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। वहीं उसावा के गांव गूरा बरेला में उसावा के रामबाबू सिंह ने महामानव बोधिसत्व बाबा साहब भीम राव आंबेडकर जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

डॉ नेत्रपाल सिंह शैलानी ने मुजरिया थाना क्षेत्र के कोल्हाई के बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बिसौली में मुन्ने खां, सगीर भाई,इकरार अहमद आदि ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
