कोई भी धर्म किसी का भी खून बहाने की इजाज़त नहीं देता-आतिफ निज़ामी

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।आतिफ निज़ामी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बृज क्षेत्र भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने कश्मीर के पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रृद्धांजलि देते हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से पहलगाम में मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा देना की मांग उठाई है एवं प्रधानमंत्री मोदी से कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की है।आगे कहा आतंकी हमले में निर्दोष और निहत्थे नागरिकों की मौत से देश के हर इंसान को झांझोंड़ के रख दिया है। देश के हर तबके में पाकिस्तान के आतंकियों और पाकिस्तान की दहशतगर्दी के खिलाफ गुस्सा पनप रहा है।बेगुनाह पर्यटकों को उनका धर्म पूछकर गोली से शहीद करने वाले इंसान और इंसानियत दोनों के बड़े दुश्मन ही नहीं जानवरों से भी बत्तर हैं। ऐसे लोगों का कोई धर्म हो ही नहीं सकता कोई भी धर्म किसी का भी खून बहाने की इजाज़त नहीं देता।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा,प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता और गृहमंत्री की निर्णय क्षमता ने राष्ट्रवासियों को भरोसा और सुरक्षा का भाव दिया है। आतंकवाद के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति ही आज का समय मांगता है, और भारत अब सहन नहीं करेगा बल्कि सटीक और निर्णायक जवाब देगा।पहलगाम में मारे गए लोगों को मिले शहीद का दर्जा। हमले में शहीदों हुए लोगों की कुर्बानी को भारत कभी व्यर्थ नहीं जाने देगा।
पाकिस्तान और उसके आतंकवादियों को दुनिया के नक्शे से मिटाने का वक्त आ गया है।
