पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से आपसी कलह और मतभेद में आकर बिखरते परिवारों को एक डोर से बांधने का सहारा बनी बदायूं पुलिस

बदायूँ न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ।बुधबार को पुलिस लाईन बदायूं में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से तथा मौजूद काउंसलर व संबंधित पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण प्रभारी महिला थाना पूनम सिंह व महिला हेड कांस्टेबल कविता व राखी व स्वाति द्वारा पारिवारिक समस्याओं की कुल 27 फाइलें लगाई गई , जिनमें से 22 फाइलों की काउंसलिंग हुई जिनमें से तीन फाइल में समझौता व पांच फ़ाईल निरस्त कुल आठ फाइलो का निस्तारण हुआ। शेष फाइलो में अग्रिम तिथि दी गई एवं उपस्थित पक्षों को सुना गया और उनकी समस्याओं के निवारण का विचार किया गया। जिन मामलों में एक पक्ष उपस्थित हुआ है उनमें अग्रिम तिथि दी गई तथा दूसरे पक्ष को तिथि पर आने हेतु सूचित किया गया है।
