महिला के इलाज के लिए हेल्प फाउंडेशन की टीम ने दिए 11 हज़ार रुपए

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।ग्राम कुतरई और ग्राम सिमरया के बीच दो पक्षों में हुए विवाद में ग्राम सिमरया निवासी किरन पत्नी राम सेवक कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। महिला की हालत गंभीर देख बरेली के राम मूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया था,महिला के पास इलाज के लिए रूपए नही थे,जिसकी सूचना हेल्प फाउंडेशन टीम को मिली शुक्रवार को सभी ककराला वासियो की तरफ से 11000 ग्यारह हजार रुपये की आर्थिक मदद की गई इस दौरान हेल्प फाउंडेशन अध्यक्ष साजिद ठेकेदार, कोषा अध्यक्ष खालिद महमूद सुमित अग्रवाल, मुस्लिम खान, आदि मौज़ूद रहे।
