एसएसपी ने आरक्षी से पदोन्नति मुख्य आरक्षी को तीन फीती लगाकर दी बधाई

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।मंगलवार को एसएसपी बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा थाना उझानी एवं रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में कार्यरत आरक्षी नागरिक पुलिस प्रवीण कुमार नैन एवं शमशाद को मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर वर्दी पर तीन फीती लगाकर बधाई देते हुये उत्साहवर्धन किया गया तथा उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गयी, इसके साथ ही नए दायित्वों को पूरी लगन व निष्ठा के साथ निर्वहन करने के दिशा-निर्देश दिये गये।
