स्वच्छता-स्वच्छ शौचालय में गंदगी का अंबार वही पानी की टंकियां भी चोरी सरकार की योजनो को पतीला लगा रही न0 पा0 पा0

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।सहसवान-स्वच्छ शौचालय में गंदगी का अंबार काफी समय से सफाई कर्मी द्वारा शौचालय की नहीं हो रही कोई साफ सफाई वही शौचालय से काफी समय से पानी की टंकियां भी चोरी हो गई है, नगर के लोग शौचालय जाने को होते है परेशान सहसवान नगर पालिका के क्षेत्र बाजार विल्सन गंज सब्जी मंडी में स्वच्छ शौचालय में मल मूत्र शौचालय के दरवाजों की कुंडी तक है गायब वहां पानी के लिए वॉश बेसिन भी है टूटे पड़े हैं, शौचालय में ना तो पानी की व्यवस्था है ।और ना ही लाइट की शौचालय के अंदर दीवारों पर गुटखे के तमाम दाग पड़े हुए हैं। स्वच्छ शौचालय का हाल बेहाल है,दुर्गंध आने के
कारण शौचालय के अंदर घुसते ही नगर पालिका परिषद की खुल रही पोल स्वच्छ शौचालय की योजना का नगर पालिका परिषद सहसवान पतीला लगाती नज़र आ रही है,वही स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह शौचालय कुछ वर्षों पहले ही बनाया गया कुछ समय तक सही चला जिसके बाद आज तक इसमें साफ सफाई देखरेख के लिए कोई नहीं आया शौचालय में गंदगी की शिकायत कई बार नगर पालिका में की गंदगी से दुघन आती रहती है,गंभीर बीमारी फैलने संभावना है, जिसको लेकर लोगों ने साफ सफाई एवं पानी की व्यवस्था की ज़िम्मेदारो से मांग उठाई है।
