रालोद के युवा जिला अध्यक्ष आसिफ खान अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रालोद से इस्तीफा देकर आज़ाद समाज पार्टी में हुए शमिल

रिपोर्टर-सय्यद ताहिर
बदायूं।शुक्रवार को बदायूं रालोद के जिला अध्यक्ष आसिफ खान ने पार्टी व पद से इस्तीफा दे दिया उन्होंने कहा कि मै जयंत चौधरी की धर्मनिरपेक्ष राजनीति व पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर रालोद में शामिल हुआ था लेकिन रालोद द्वारा वक्फ संशोधन बिल का समर्थन करने व अलीगढ़ में मुस्लिम मीट व्यापारियों की मॉब लिंचिंग पर कोई प्रतिक्रिया न देने से यह स्पष्ट होता है कि जयंत चौधरी जी ने मुसलमानों के मुद्दों पर बेरुखी इख्तियार कर ली है जिससे मैं व मेरे समस्त पदाधिकारियों का मनोबल टूट गया इसलिए मैने राष्ट्रीय लोकदल से इस्तीफा दिया है।
इस मौके पर उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ

आज़ाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर अच्छन अंसारी प्रदेश उपाध्यक्ष आसपा, सय्यद अरशद अली, मो० आतिफ आरफी, नजमुल हसन रानू, रविन्द्र गौतम, शिवम सागर, फ़राज़ शेख, रचित बाल्मीकि, पूनम गौतम, अभिषेक यादव, ताहिर अली सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
