तीन साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी सफेदपोशों की मेहरबानी से कोतवाली में जमे हुए हैं कुछ सिपाही

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।सहसवान,तीन साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी सफेदपोशों की मेहरबानी से सहसवान कोतवाली में कुछ पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण नहीं हो सका है, वहीं कुछ सिपाही काफी समय से एक ही हल्के पर तैनात हैं।जबकि थानों के प्रभारियों तथा अन्य प्रभारियों व एस आई का तबादला होता रहता है, हालांकि कुछ हेड कांस्टेबल,व कांस्टेबल सहसवान कोतवाली पर तीन साल से अधिक समय से तैनात है, जबकि तेज तररार एसएसपी डॉ0 बृजेश कुमार सिंह ने आफिस के मातहतों को ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची बनाने का निर्देश भी दे चुके हैं,जो की किसी एक थाने पर तीन साल से अधिक समय से तैनात है।
