अपराध निरोधक कमेटी की बिसौली थाना कमेटी का चुनाव 26 को

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।जिला अपराध निरोधक कमेटी का जनपद में तेज़ी से विस्तार करते हुए जनपद में थाना कमेटियां गठित की जा रही है। इसी क्रम में बिल्सी थाना कमेटी गठित की जा चुकी है। अब बिसौली थाना कमेटी के लिए कार्यकारिणी का चुनाव 26 जून 2025 गुरुवार को बिसौली गेस्ट हाउस के सुबह 10 बजे किया जाएगा। जिसके लिए पूर्व प्रधानाचार्य मुहम्मद ख़िज़र अहमद साहब को चुनाव अधिकारी नामित किया गया है। खिज़र अहमद साहब की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया जाएगा। उनके सहायक के रूप में मुन्ने खां मौजूद रहेंगे।
तमाम बिसौली के सम्मानित सदस्यगण समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
