हम बनाएंगे निपुण प्रदेश

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ।गुरुवार को बी आर सी दातागंज पर एफ एल ऐन 4 दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय फेरे का समापन किया गया।
प्रशिक्षण में कक्षा 1 व 2 में ऐन सी ई आर टी आधारित भाषा व गणित की नवीन पाठ्य पुस्तकों सारंगी भाग 1 व 2 व आनन्दमयी गणित भाग 1 व 2 की समग्र समझ बनाने के साथ साथ कार्य पुस्तिका ,एवम अन्य उपलब्ध कराए जा रहे प्रिंट रिच मैटीरियल का प्रयोग करते हए शिक्षण कराने की विधियों पर पीपीटी के माध्यम से चर्चा की।
शिक्षक संदर्शिका के अनुसार साप्ताहिक शिक्षण योजना का पालन करते हुए बच्चों का नियमित आकलन करने के साथ साथ उपचारात्मक शिक्षण के तरीकों पर गतिविधियों पर आधारित समूह चर्चा के द्वारा समझ विकसित की गई।
कक्षा 4 व 5 में भाषा व गणित के शिक्षण को प्रभावी बनाने के साथ साथ कक्षा 1 व 2 में नवीन अंग्रेज़ी की पुस्तक मृदंग व मृदंग कार्यपुस्तिका पर कार्य करने को जाना।
प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर प्रभावी शिक्षण की A से Z वर्णमाला के अनुसार प्रभावी शिक्षण की विधियों पर चर्चा के बाद निपुण शपथ का आयोजन किया गया।
और ब्लॉक दातागंज को निपुण ब्लॉक बनाने का संकल्प किया।
इस अवसर पर सन्दर्भदाता फरहत हुसैन,राहुल कुमार,चन्द्रवीर सिंह,सुखदेश व ज्ञानेश दीक्षित के साथ साथ
पुष्पेंद्र सिंह,भावना सिंह, सीमा राजन,अलका गुप्ता, दीपा गुप्ता,बैतुल मुकद्दिस,याविका सक्सेना,अनुष्का सक्सेना,लोकेश पाठक,दिनेश कुमार,रेनु शंखधार आदि प्रतिभागी उपस्थित रहे।
