नमन गुप्ता जिला संयोजक आशीष देव बने अभाविप के जिला सह- संयोजक

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं ।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज प्रांत के प्रांतीय अधिवेशन में सभी जिलों के प्रमुख दायित्वों की घोषणा हुई जिसमें संगठनात्मक रूप से जिला घोषित हुए जिला सहसवान से जिला संयोजक नमन गुप्ता व जिला सह संयोजक के दायित्व पर आशीष देव मिश्र व राजीव सिंह को निर्वाचित किया गया। आपको बता दें कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज प्रांत का चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग मयंक ऋषि की तपोभूमि मैनपुरी में संपन्न हुआ। इस चार दिवसीय अभ्यास वर्ग में संगठन को गति देने के लिए विभिन्न प्रकार के सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। इन सत्रों में संगठन का इतिहास विकास, कार्यपद्धति, आयाम कार्य गतिविधि, परिसर कार्य, सदस्यता व इकाई गठन , आदि सत्रों के माध्यम से विद्यार्थी परिषद की कार्यशैली से परिचय कराया गया। जिला संयोजक नमन गुप्ता ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर वे खरे उतरने का प्रयास करेंगे। जिला सह संयोजक आशीष देव मिश्रा ने कहा की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ साथ विभिन्न शैक्षणिक व्यवस्था और सामाजिक कार्यक्रमों को गति प्रदान करेंगे। राजीव सिंह ने कहा कि जिले के प्रत्येक महाविद्यालय में बेहतर शिक्षा के लिए सार्थक प्रयास करेंगे।

लेखनी में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित हुए आशीष देव मिश्रा
जनपद बदायूं के युवा लेखक व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष देव मिश्रा को उनकी लेखन शैली में उत्कृष्टता के लिए विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय अभ्यास वर्ग में सम्मानित किया गया। आशीष को डायरी लेखन और प्रेस विज्ञप्ति लिखने के लिए अभाविप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सौरभ सेंगर व प्रदेश मंत्री अंकित पटेल द्वारा डायरी पेन व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। आपको बता दें आशीष पत्रकारिता विषय के विद्यार्थी रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता विषय में स्नातक किया है।
