बदायूं में ससुराल पक्ष से परेशान एक महिला ने एसएसपी कार्यालय के बाहर खाया विषाक्त पदार्थ पुलिस महकमे मे मची भगदड़

बदायूं में ससुराल पक्ष से परेशान एक महिला ने एसएसपी कार्यालय के बाहर विषाक्त पदार्थ खा लिया।जिसे कार्यालय पर तैनात पुलिस कर्मियों ने अस्पताल मे भर्ती कराया जहाँ उसकी हालत स्थिर बनी हुई हैं
बदायूं जनपद के थाना मूसाझाग क्षेत्र के ग्राम तालगांव निवासी नाजिम की बेटी निशा (20) ने एक साल पहले मुशर्रफ से प्रेम विवाह किया था।ससुराल पक्ष दो लाख रुपये की दहेज मांग कर रहा था। निशा को प्रताड़ित किया जाता था। उसने थाना पुलिस और अन्य अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।बुधवार सुबह 10 बजे के करीब निशा अपनी बच्ची आइजा को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची। वहां उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों और सीओ सिटी ने तुरंत उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

वर्तमान में उसका इलाज जिला अस्पताल मे चल रहा है।
एस एस पी कार्यालय पर जहर खाये जाने की खबर से पुलिस विभाग मे ह्ड़कंप मच गया एस पी ग्रामीण का कहना हैं की महिला को अस्पताल मे भर्ती करा दिया गया हैंजहाँ उसकी हालत खतरे से बाहर हैं विधिक कार्यबाही की जा रही हैं।
