बाबा वाटर पार्क पर आज सावन के आखिरी सप्ताह पर कांवड़ियों के लिए कैम्प लगाकर भंडारे का किया आयोजन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।बाबा वाटर पार्क द्वारा बाबा वाटर पार्क पर आज सावन के आखिरी सप्ताह पर कांवड़ियों के लिए कैम्प लगाकर भंडारे का आयोजन किया गया साथ ही उनके लिए विश्राम गृह बनाकर विश्राम की व्यवस्था की गई यहां

आने वाले श्रद्धालुओं ने हिंदू मुस्लिम एकता का प्रदर्शन कर भंडारे का भरपूर लुफ्त उठाया साथ ही बाबा वाटर पार्क में अपने वाटर पार्क को भी श्रद्धालुओं के लिए फ्री कर दिया जिससे श्रद्धालुओं ने खूब मौज-मस्ती कर भोले बाबा का कीर्तन किया इस मौके पर मुख्तार अहमद बाबा, अली अल्वी, मुकेश ठाकुर,अंजर खान,आदिल हुसैन, तेजसिंह सिंह लोधी,जीशान फारुकी, छोटे लाल, फिरोज,नरेश कुशवाहा,साधू सिंह, आदि लोग मौजूद रहे
