कारागार में अपराध निरोधक कमेटी करेगी फल वितरण

संवाद न्यूज़
बदायूं। ज़िला अपराध निरोधक कमेटी की बुधवार को आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि यशस्वी प्रांतीय चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को ज़िला कारागार में बंदियों को फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
ये जानकारी देते हुए जिला सचिव एवं पदेन जेलवीक्षक मु० शमसुद्दीन शम्स ने बताया कि इस कार्यक्रम को मुहम्मद खिज़र अहमद पूर्व प्रधानाचार्य,
डॉ नेत्रपाल सिंह शैलानी,
सी पी सिंह पूर्व प्रधानाचार्य,
डॉ संजीव कुमार शाक्य, मीना सिंह, अहमद नबी उर्फ भाई भाई, सचिन शर्मा संयुक्त रूप से संपन्न कराएंगे।
