एसपी सिटी द्वारा आगामी त्यौहार के दृष्टिगत शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु नगर में निकाला पैदल गश्त

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।शनिवार को एसएसपी बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में आगामी त्यौहार के दृष्टिगत एसपी सिटी विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा अर्धसैनिक पुलिस बल के साथ शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु नगर क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले स्थानों, मुख्य बाजारों चौराहों, आदि जगहों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पैदल गश्त के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट मोहित कुमार,सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रवीण कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक महिलाथाना ज्योति सिंह व अन्य अधि0गण तथा कर्म0गण मौजूद रहे।
