साइबर ठगी में फंसी महिला को राहत बदायूं पुलिस ने 1.40 लाख में से 1.29 लाख रुपए कराए वापस

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं में साइबर अपराधों से निपटने के लिए पुलिस ने एक सफलता हासिल की है। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़िता को उसके ठगे गए पैसों में से अधिकांश राशि वापस दिलवा दी।1.40 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई थी मामला ग्राम सोरहा, थाना उघैती की रहने वाली विनीता की शिकायत से जुड़ा है। 17 फरवरी 2025 को उनके साथ 1.40 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई थी। विनीता ने तुरंत साइबर क्राइम थाना बदायूं में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ठगी की गई राशि में से 1.29 लाख रुपए को संबंधित बैंक में होल्ड करा दिया। इसके बाद 3 सितंबर 2025 को यह राशि पीड़िता के खाते में वापस स्थानांतरित कर दी गई। यह कार्रवाई जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।
