चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री भाजपा बना सकती और कोई पार्टी नहीं-विजय रूपाणी

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के प्रथम बार बदायूँ आगमन पर खेड़ा नवादा पर सैकड़ों भाजपाइयों ने फूल माला, ढोल-नगाड़े से स्वागत किया।
उसके बाद पूर्व सीएम बदायूँ क्लब पहुँचे जहां स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा बैण्ड एवं पुष्प आदि से भव्य स्वागत किया। भाजपा द्वारा आयोजित ‘नमो प्रदर्शनी’ का उद्घाटन व अवलोकन किया।बाँके बिहारी लॉ कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पहुँचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए कहा
भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, पोस्टर लगाने वाला, चाय बेचने वाला, गरीब का बेटा भी प्रधानमंत्री बन सकता है। हमारी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से काम करती है। भाजपा सिद्धांत और मूल्यों की राजनीति करती है। सभी वर्गों में भाजपा की सदस्यता होती है बाकी पार्टियों में जातिवाद, क्षेत्रवाद, परिवारवाद देखकर सदस्यता की जाती है। दशों दिशाओं में पार्टी अपना काम करती है।
अयोध्या में राम, नौजवानों को काम, किसानों को सही दाम, महिलाओं का सम्मान यही हमारा मूल मंत्र है। हमारी पार्टी राष्ट सर्वोपरि के लिए कार्य करती है, बाकी पार्टियां वोट बैंक की राजनीति करते है। आज मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया में भारत मजबूत के साथ खड़ा है। भारत विकसित बनाने के लिए मोदी जी लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आवाहन किया भारत माता अखण्ड बने, राष्ट्र मजबूत हो, भारत विकसित बने, लक्ष्मी जी हमेशा कमल के फूल पर बैठकर आती है कभी भी पंजा और साइकिल पर बैठकर नहीं आती। इसलिए आप लोग मोदी जी और भाजपा के साथ मजबूती से खड़े रहे।
