प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतत्व पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन कल

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ। प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतत्व पर आधारित विकसित उत्तर प्रदेश नामक प्रदर्शनी का उद्घाटन आज गुरूवार 18 सितम्बर को अपरान्ह 03ः30 बजे भारत सरकार के राज्यमंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता बी0एल0 वर्मा, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता तथा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता द्वारा किया जाएगा। विकसित उत्तर प्रदेश नामक प्रदर्शनी स्थानीय बदायूँ क्लब बदायूँ में लगाई जाएगी। यह प्रदर्शनी 18 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक जनता के अवलोकनार्थ उपलब्ध रहेगी।
