एसपी सिटी विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा महिला थाना का किया आकस्मिक निरीक्षण

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।मंगलवार को एसपी सिटी विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा महिला थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर मे थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, बैरक, महिला हैल्प डैस्क, सीसीटीएनएस कक्ष तथा मैस आदि का मुआयना किया गया एवं सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। थाना परिसर की साफ-सफाई तथा अभिलेखों के रखरखाव व थाने पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरो को सुचारू रूप से क्रियाशील रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ज्योति सिंह, महिला हेल्प डेस्क पर म0का0 अंशू तेवतिया, थाना कार्यलेख पर म0हे0का0 ममता, सीसीटीएनएस पर क0आ0 मनीषा तथा संतरी पहरा पर म0का0 सुनीता मौजूद रही। थाना कार्यालय में अपराध रजि0 न0 चार को चेक किया गया तथा सीएस/एफआर के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान साइबर अपराध, साइट्रेन के बारे में सभी कर्मचारीगण को साइबर जागरुकता के बारे में आवश्यक निर्देश दिए गए। शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेस 5 अभियान को सफल बनाये जाने हेतु अधिक से अधिक भ्रमण करके आमजन व महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरुक करते हुए साफ एवं स्पष्ट फोटो के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाये। स्कूल कॉलेज में कोचिंग सेंटर बाजार में कोई भी अनावश्यक खड़े व खुमते हुए शौहरदो की जानकारी होने पर उसके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
