महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ। प्रभारी जिलाधिकारी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 07 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को निर्बन्धित अवकाश के स्थान पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश निगोशिएबुल इन्स्ट्रमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन नहीं होगा।उन्होंने बताया कि शासन की विज्ञप्ति 04 अक्टूबर 25 के अनुपालन में जनपद में 07 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पूर्व घोषित निर्बन्धित अवकाश के स्थान पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सार्वजनिक अवकाश तालिका वर्ष 2025 इस स्तर तक संशोधित समझी जाये।
