पशुपालन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नेत्रपाल सिंह शैलानी सम्मानित

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।मुजरिया, कृषि विज्ञान केंद्र मैत्री राष्ट्रीय गोकुल मिशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिले के सक्रिय कृत्रिम गर्भधान, टीकाकरण, बधियाकारण, प्राथमिक चिकित्सा के कार्य करने वाले मैत्रियों को विधायक हरीश शाक्य ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सीवीओ डॉ. समदर्शी सरोज ने सभी पैरावेट पशु मित्र एवं मैत्रियों के कार्य की प्रशंसा की।
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ समदर्शी सरोज ने नेत्रपाल सिंह सैलानी मैत्री को प्रशस्ति पत्र देकर मनोबल को बढ़ाया तथा पशुपालन विभाग के तहत कुशल कार्य करने की सराहना की।
नेत्रपाल सिंह शैलानी के सम्मानित होने और उनके शुभचिंतकों ने खुशी का इजहार किया। साथ ही अपराध निरोधक कमेटी के ज़िला सचिव मुहम्मद शमसुद्दीन शम्स, इंतज़ार हुसैन, डॉ संजीव शाक्य, खिज़र अहमद, डॉ मुजाहिद नाज़, सी पी सिंह,, आदिल हुसैन ज़करिया, अहमद नबी, अंसार अली आदि ने उन्हें बधाई दी। बता दे कि डॉ नेत्रपाल सिंह शैलानी अपराध निरोधक कमेटी के सहसचिव है।
