प्रति यूनिट बिजली का हिसाब देगा स्मार्ट मीटर,30 उपभोक्ताओं के लग चुकें स्मार्ट मीटर
बकाया बिल जमा न होने पर भी नहीं कटेगी स्मार्ट मीटर उपभोक्ता की बिजली
बैलेंस खत्म होने पर दिया जाएगी तीन दिन का ग्रेस पीरियड

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।जिले में अब तक करीब 30 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के घरों व प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लग चुकें हैं। वर्ष 2027 तक पॉवर कारपोरेशन ने सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य दिया है। इसलिए इंटेली स्मार्ट संस्था द्वारा जिलेभर में मुफ्त में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहें हैं।प्रभारी अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में कुछ भ्रम है। जबकि स्मार्ट मीटर बिल्कुल ठीक है। स्मार्ट मीटर उपभोक्ता एक-एक यूनिट का हिसाब रख सकता है। चौबीस घंटे में किस समय बिजली की ज्यादा खपत हुई। लोड डिमांड किस समय ज्यादा हुआ। बैलेंस कितना है। यह सब यूपीपीसीएल स्मार्ट एप डाउनलोड करके उपभोक्ता जान सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड उपभोक्ता का बिल अगर बकाया भी है तो बिजली शाम छह बजे से सुबह आठ बजे तक नहीं कटेगी। खास बात है कि अगर बैलेंस नहीं है और दूसरे दिन सार्वजनिक अवकाश है तो भी बिजली सप्लाई नहीं काटी जाएगी। कहा कि उपभोक्ता को बैलेंस खत्म होने पर तीन दिन का ग्रेस पीरियड भी दिया जाएगा। स्मार्ट प्रीपेड मीटर के वर्तमान में तो फायदे हैं ही, भविष्य में भी इसके अनेक फायदे होने वाले हैं। एप पर ही प्रतिदिन रीडिंग की खपत और बिल देख सकते हैं।बैलेंस कम होने पर आएंगे चार मैसेज-उपभोक्ता के स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बैलेंस कम है तो मैसेज आना शुरू हो जाएंगे। जब कुल राशि का 30 प्रतिशत बचेगा तो पहला मैसेज आएगा, फिर 20 प्रतिशत दूसरा मैसेज आएगा। 10 प्रतिशत धनराशि बचने पर तीसरा और बैलेंस शून्य होने पर अंतिम मैसेज आएगा।अचानक कनेक्शन नहीं काटा जाता है।स्मार्ट प्रीपेड मीटर के उपभोक्ता ऐसे देखें बिल-उपभोक्ताओं को प्ले स्टोर पर जाकर यूपीपीसीएल स्मार्ट एप डाउनलोड करना होगा। फिर लॉगिन/रजिस्ट्रेशन करके साइन अप करना होगा। इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर डालना होगा, जिस पर ओटीपी आएगा। फिर उपभोक्ता को पासवर्ड जनरेट करना होगा। इस प्रकिया के बाद उपभोक्ता अपनी शेष धनराशि, बिजली की खपत, 12 ट्रांजेक्शन सहित कई जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं।
