बदायूं के डॉ. शकील अहमद को मिला भारत रत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम नेशनल अवॉर्ड 2025

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बदायूं के होनहार समाजसेवी डॉ. शकील अहमद को इस साल के भारत रत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम नेशनल अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया।यह सम्मान डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के जन्मदिन पर Taleemi Bedari द्वारा आयोजित भव्य समारोह में Jamia Hamdard के वाइस चांसलर प्रो. अफ़शर आलम के हाथों प्रदान किया गया। इस मौके पर क़दीर अहमद (चेयरमैन, Shaheen Group of Institutions) ने भी उन्हें दुआएं दीं और उनकी सेवाओं की सराहना की।
कार्यक्रम में राज्य अल्पसंख्यक, हज एवं वक्फ मंत्री श्री दानिश आज़ाद अंसारी और सांसद इकरा हसन चौधरी से डॉ. शकील अहमद ने मुलाक़ात की और सामाजिक मुद्दों पर सकारात्मक बातचीत की।
शमीम अख्तर साहब और Taleemi Bedari टीम को इस शानदार और सफल आयोजन के लिए डॉ. शकील अहमद ने दिल से शुक्रिया अदा किया और कहा- “यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं है, बल्कि उन सभी लोगों का है जो समाज की सेवा में ईमानदारी से काम कर रहे हैं। यह मेरे लिए गर्व और ज़िम्मेदारी दोनों है।” सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली
Taleemi Bedari के मंच से बदायूं का नाम राष्ट्रीय स्तर पर हुआ रोशन
डॉ. शकील अहमद की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
