17 अक्टूबर को डायट आडिटोरियम में होगा किसान दिवस व मेला का आयोजन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ। उप कृषि निर्देशक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस पूर्व की भांति विकास भवन सभागार में माह के तृतीयदिनांक 15 अक्टूबर 20 बुधवार 25 आयोजित किया जाना प्रस्तावित था, जिसे स्थगित करते हुए अब 17 अक्टूबर 2025 शुक्रवार को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से डायट परिसर आडिटोरियम में किसान मेला व किसान दिवस का आयोजन किया जायेगा, जिसमें जनपद के समस्त सम्बन्धित अधिकारी, किसान व कृषि वैज्ञानिक व संस्थाएं आदि प्रतिभाग करेंगे।
