*मुंबई से आज की बड़ी खबर
*सिनेमा जगत के लोकप्रिय अभिनेता पंकज धीर का निधन*
68 साल की उम्र में पंकज ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
बताया जा रहा है कि वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।
महाभारत में कर्ण के किरदार के लिए वह काफी लोकप्रिय हुआ करते थे।
टीवी इतिहास की सबसे चर्चित सीरीज ‘महाभारत’ में कर्ण का यादगार किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुए अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है।
इस दुखद समाचार की पुष्टि उनके सह-कलाकार और ‘महाभारत’ में अर्जुन की भूमिका निभाने वाले फिरोज खान ने दी है।
