एसएसपी ने थाना वजीरगंज की पुलिस चौकी रेहड़िया का किया जीर्णोद्धार

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।बुधवार को एसएसपी बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा एसपी ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कुमार कठेरिया तथा सीओ बिसौली सुनील कुमार सिंह की उपस्थिति में थाना

वजीरगंज की पुलिस चौकी रेहड़िया का जीर्णोद्धार किया गया । इस दौरान थाना वजीरगंज के चौकीदारों को एक-एक कम्बल वितरित किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज तथा चौकी प्रभारी रेहड़िया व अन्य कर्म0गण उपस्थित रहे।
