सीएचसी बिल्सी के एमओआईसी के फेरबदल के दूसरे दिन ही लैब टेक्नीशियन अपनी कुर्सी से रहे नदारद

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं,बिल्सी सीएससी पर चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता के चार्ज लेने के दूसरे दिन ही लैब टेक्नीशियन अपनी कुर्सी से गायब दिख रहे हैं वही दूसरी तरफ लैब रूम के बाहर मरीज परेशान घूम रहे,जनपद मे बुखार के मरीजो की भरमार है, वही दूसरी तरफ कर्मचारिय अपनी मर्ज़ी से ड्यूटी पर आते है, अपनी मर्ज़ी से चले जाते है,इसी के कारण मरीज़ परेशान हो कर प्राइवेट झोलाछाप डॉक्टर और प्राइवेट लैब पर जाने को मजबूर हैं,आमजनों को अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है, उच्च अधिकारीयो से शिकायत करने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की नींद नही खुल रही है,
