दो उम्मीद पोर्टल फ़ीडिंग सैन्टरों का हुआ उदद्याटन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ, बुधवार को ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन ने बताया है कि शासन ने एकीकृत वक्फ प्रबन्धन, सशक्तिकरण,दक्षता और विकास अधिनियम के अनुसार उम्मीद केन्द्रवीय पोर्टल पर मौजूदा वक्फ सम्पत्तियों का विवरण निर्धारित समयावधि पांच दिसम्बर 2025 तक अपलोड किये जाने केनिर्देश दिए हैं। इसके लिए जनपद स्तर पर चार सुन्नी एवं एक शिया वक्फ को आर्डिनेटर तैनात किये गये हैं। उम्मीद पोर्टल पर वक्फ सम्पत्तियों को दर्ज कराने हेतु मुतवल्लियों को सुविधा प्रदान करने के लिए जनपद स्तर पर दो उम्मीद पोर्टल फ़ीडिंग सैन्टर मदरसा आलिमा जनाब लालपुल बदायूँ एवं कोतवाली के सामने घण्टाघर बदायूँ में स्थापित किये गये हैं। इन सैन्टरों पर मुतावल्ली आवश्यक पत्राजातों सहित उपस्थित होकर अपनी वक्फ सम्पत्ती का विवरण दर्ज करा सकता है। अथवा स्वयं भी फीड कर सकता है।उन्होंने यह भी बताया कि उम्मीद पोर्टल पर मौजूदा वक्फ सम्पत्तियों का विवरण अपलोड करने के लिए सुन्नी एवं शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ के दो उच्चाधिकारियों को अप्रूवर के रूप में तथा मुख्यकार्य पालक/ कार्यपालक अधिकारियों / मास्टर ट्रेनर को चेकर के रूप में नामित किया गया है। इसके साथ ही बोर्ड द्वारा जनपद के बड़े औकाफ से सम्बन्धित मुतवल्ली अनीस अहमद 9719453965 जावेद अहमद৪433114873,नूर मुहम्मद-9528322786,इबादुर रहमान-9319367973(सुन्नी वक्फ बोड) एवं जाबिर जैदी ৪439501230(शिया वक्फ बोड) को जनपद के नोडल / कोआर्डिनेटर के रूप में नामित किया गया है,जोजनपद में अन्य मुतवल्लियों से सम्पर्क स्थापित कर उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल 2025 पर वक्फ सम्पत्तियों का विवरण अपलोड कराए जाने की कार्यवाही करेंगे। उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिए वक्फ का मुतवल्ली कम्प्यूटर के जानकार व्यक्ति के साथ किसी भी कार्य दिवस में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय कक्ष संख्या-৪6 कलैक्ट्रेट बदायूँ में उपस्थित हो। सैन्टरों के उदघाटन के समय डॉ० यासीन अली उसमानी,वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खा राजपूत,ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कर्मचारी मुअज़ज़्म यार खा,मदरसा संचालक वसीम अहमद खा,तथा जनपद भर के आये मुताललवी उपस्थित रहे।
