नया बिजली कनेक्शन पाने को सम्पूर्ण समाधान दिवस में की शिकायत


संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।बिसौली,बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हठधर्मिता के चलते कस्बा निवासी राहुल राज नया बिजली कनेक्शन पाने को थक हार कर सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत को मजबूर हो गए। पीड़ित राहुल राज के अनुसार वह पिछले कई माह से नया विद्युत कनेक्शन लगवाने को कई बार संबंधित बिजली घर में उनके द्वारा आवेदन किया गया। जिसे संबंधित अधिकारियों द्वारा खारिज कर दिया गया। इसके बाद प्रार्थी द्वारा बार-बार शिकायती पोर्टल 1912 पर कॉल द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई। उन शिकायतों का निस्तारण बिना प्रार्थी को सूचित किए कर दिया गया । जो कि न्यायहित में कतई गलत है। इससे आहत होकर प्रार्थी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपनी शिकायत जिलाधिकारी से की है। बिजली विभाग की कार्य प्रणाली से एक व्यक्ति नया उपभोक्ता बनने को भटक रहा है। बिजली विभाग की इस कार्य प्रणाली से प्रार्थी के मुहल्ले के बिजली उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। अब देखना है राहुल राज को कब तक नया बिजली कनेक्शन मिलता है।
