17 नवंबर को बार काउंसिल आफ यूपी सदस्य पद के प्रत्याशी गुरदयाल भारती एड0 अपना नामांकन पत्र बार काउंसिल इलाहाबाद में करेगे दाखिल

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं कचहरी पर राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ की महत्वपूर्ण मीटिंग की गई मीटिंग की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेमशंकर एडवोकेट ने की संचालन अवधेश गौतम एडवोकेट ने किया संगठन के सीनियर पदाधिकारी सत्यप्रकाश आर्य एडवोकेट व राजीव सिंह पाल एडवोकेट ने मीटिंग में उपस्थित हुए सभी अधिवक्ताओं से राय मशवरा करके बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश सदस्य पद के प्रत्याशी गुरदयाल भारती एडवोकेट का नामांकन पत्र बार काउंसिल इलाहाबाद (प्रयागराज) में दिनांक 17 नवंबर 2025 को समय सुबह 10:00 बजे दाखिल करेंगे संगठन की ओर से अपील की गई पूरे उत्तर प्रदेश से संगठन के साथी नामांकन में पहुंच कर प्रत्याशी का मनोबल बढ़ाए गुरदयाल भारती एडवोकेट ने भी अपने सभी शुभचिंतक सम्मानित अधिवक्ता साथियों से अपील की मेरे नामांकन में उपस्थित रह कर मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान कर मेरा हौसला बढ़ाने के लिए समय प्रदान करें!
