एसएसपी ने निर्माणाधीन साइबर थाना तथा महिला थाना का किया निरीक्षण

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।बुधवार को एसएसपी बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा निर्माणाधीन साइबर थाना तथा महिला थाना का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय,सीओ उझानी डॉ0 देवेन्द्र कुमार व अन्य अधि0 कर्म0गण मौजूद रहे।
