22 नवम्बर को होगी जिला सैनिक बन्धु की बैठक

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ले0 कर्नल संदीप सिंह (अ0प्रा0) ने जनपद बदायूँ के समस्त भूतपूर्व सैनिकों व दिवगंत सैनिकों की विधवाओं को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी समस्त समस्याओं के निराकरण हेतु जिला सैनिक बन्धु की बैठक जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में 22 नवम्बर 2025 को दोपहर 12ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार बदायूँ में होगी।
उन्होंने कहा कि यदि किसी भूतपूर्व सैनिक व दिवंगत सैनिकों की विधवाओं की कोई समस्या है तो वह अपना प्रार्थना-पत्र दो प्रतियों में 21 नवम्बर 2025 अपरान्ह 05ः00 बजे तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
