18 दिसंबर तक भुगतान नहीं हुआ तो 21 दिसंबर को रोड जाम करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां – राजेश सक्सेना

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले आज मालवीय आवास गृह बदायू पर आंगनबाड़ी बहनों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मोर श्री गुप्ता ने कहा कि पिछला रुके हुए मानदेय का भुगतान अगर नहीं किया जाता है । तो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां रोड जाम करने को मजबूर होगी ।वहीं जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने शासन प्रशासन को चेतावनी दी कि 18 दिसंबर तक पिछले तीन-चार महीने के रुके हुए मानदेय का भुगतान नहीं होता है । तो 21 दिसंबर को रोड जाम करने का फैसला संगठन ने लिया है । जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी । इस मौके पर एक मांग पत्र जिलाधिकारी महोदय को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में दिया गया ।जिसमें प्रमुख मांग प्रत्येक परियोजना पर समान राशन भेजा जाए – किसी-किसी परियोजना पर तेल दाल दलिया लगातार आ रहा है ।और किसी किसी परियोजना पर केवल लोकल इकाई का मीठा – नमकीन दलिया भेजा जा रहा है । जिला कार्यक्रम अधिकारी के साथ प्रत्येक महीने संगठन के पदाधिकारीयों की बैठक की जाए । जिससे कि परियोजना स्तर पर होने वाली शिकायतों का निस्तारण जिला स्तर से ही किया जा सके । प्रोत्साहन राशि देने के बदले पैसे ना लिए जाए । इस मौके पर निशा सक्सेना ,मोर श्री गुप्ता, अर्चना सक्सेना ,प्रेमवती, सर्वेश कुमारी, राजबाला भारती, खजाना देवी, कुमकुम रानी, मनोरमा शर्मा ,महेश् कुमारी चौहान , प्रवेश कुमारी चौहान, रेखा देवी, आदि ऑगनवाड़ी कार्य कत्री एव सहायिकाए मौजूद रही।
