डॉo भीम राव अम्बेडकर के प्रतिनिर्वाण दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।हाफिज सिद्दीकी इस्लामिया इण्टर कॉलेज बदायूं में कार्यक्रम प्रभारी अमर कांत लाल दास के दिशा निर्देश में बाबा साहेब डाo भीम राव अम्बेडकर का परिनिर्वाण दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया ।प्रधानाचार्य अब्दुल सुबूर खां, शिक्षक बन्धुओं शिक्षणेत्तर कर्मचारी बन्धुओं एवम छात्रों द्वारा बाबा साहेब डॉo भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस अवसर पर उनके छाया चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करके उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम प्रभारी अमर कांत लाल दास द्वारा छात्रों को संविधान के रचयिता बाबा साहेब डॉo भीम राव अम्बेडकर के विचारों, सिद्धांतों एवं दूरदृष्टि के विषय में विस्तार पूर्वक छात्रों को अवगत कराया गया।तथा इस विशेष अवसर पर निबंध प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों द्वारा उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य डॉo यासीन अली उस्मानी संस्कृत प्रवक्ता हसन मुहम्मद अब्दुल्ला जीव विज्ञान प्रवक्ता मोहम्मद अलीम गज़नवी परीक्षा प्रभारी एवं फ़ौज़ान अख़्तर, ज़ुबैर मोहम्मद दानिश अमन सैफी मनोज कुमार फ़रहत हुसैन ज़ीशान अहमद अमीर उद्दीन राहिल अनवर फारुक सैफी आदि समस्त शिक्षक बन्धुओं एवं प्रधान लिपिक कमाल अहमद ख़ां मोहम्मद उवैस एवं छात्रों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
