16 दिसम्बर को श्री अन्न के प्रति जागरूकता हेतु रोड शो का होगा आयोजन-डीएम

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ। जिलाधिकारी अवनीश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (न्यूट्रीसीरियल घटक) 2025-26 अन्तर्गत जनमानस को मिलेट कार्यक्रमानुसार किया जाना है। श्री अन्न के प्रति जागरूक करने के उददेश्य से एक जनपद स्तरीय रोड शो का आयोजन 16 दिसम्बर 2025 दिन मंगलवार, समय पूर्वान्ह 11ः00 बजे से किया जाएगा, जो बदायूँ क्लब भामाशाह चौक, ओवर ब्रिज, डा0 संतोष सिंह तिराहा, लक्ष्मीबाई चौक (डी0एम0 चौराहा) होते हुए ऑडिटोरियम डायट कैम्पस पर सम्पन्न होगा।
