एसएसपी ने थाना कोतवाली का किया आकस्मिक निरीक्षण

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । इस दौरान थाना परिसर मे थाना कार्यालय, महिला हैल्प डैस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, आदि का मुआयना किया गया एवं सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। थाना परिसर की साफ-सफाई तथा अभिलेखों के रखरखाव व थाने पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरो को सुचारू रूप से क्रियाशील रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय व थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह मौजूद रहे। एसएसपी द्वारा थाना कार्यालय में महिला हेल्प डेस्क/मिशन शक्ति केन्द्र से सबंधित अभिलेखों को चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा से संबंधित कार्यवाही, पीड़िता सहायता, परामर्श कार्य तथा मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित गतिविधियों एवं अभिलेखों की स्थिति को चैक किया गया।
