कचहरी परिसर से फौजी की बाइक चोरी पुलिस को दी तहरीर

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं,सहसवान,देश की सरहदों की रक्षा करने वाले बीएसएफ (BSF) के जांबाज जवान को क्या पता था कि अपने ही जिले में उन्हें शातिर चोरों की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का सामना करना पड़ेगा। सहसवान में चोरों ने दुस्साहस की सारी हदें पार करते हुए एक फौजी की गाड़ी पर हाथ साफ कर दिया।छुट्टी पर आए जवान के साथ हो गया ‘खेल’ मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम नरसेना पालपुर निवासी रामकुमार, जो सीमा सुरक्षा बल (BSF) में तैनात हैं, इन दिनों घर आए हुए थे। मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे वह अपने निजी काम से सहसवान कचहरी पहुँचे थे। उन्होंने अपनी काली स्पलेंडर (UP-24-AS-7869) को सुरक्षित मानकर कचहरी के मुख्य गेट पर ताला लगाकर खड़ा किया था।चोरों ने तोड़ा ‘सुरक्षा घेरा’हैरानी की बात यह है कि जहाँ हर वक्त पुलिस और वकीलों की मौजूदगी रहती है, वहाँ चोरों ने जवान की बाइक का लॉक तोड़कर उसे गायब कर दिया। जब जवान रामकुमार काम खत्म कर बाहर आए, तो अपनी बाइक न पाकर दंग रह गए। काफी तलाश के बाद भी जब बाइक का सुराग नहीं लगा, तो उन्हें थाने की शरण लेनी पड़ी।खाकी के सामने चुनौती क्या फौजी को मिलेगा इंसाफ?एक तरफ जहाँ जवान सरहद पर सीना ताने खड़े रहते हैं, वहीं शहर के बीचों-बीच उनके साथ हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित जवान ने कोतवाली सहसवान में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इलाके में अब यही चर्चा है कि जब चोरों ने ‘बॉर्डर के रखवाले’ को ही नहीं बख्शा, तो आम आदमी का क्या होगा? अब देखना यह है कि सहसवान पुलिस इस चुनौती को कितनी गंभीरता से लेती है।
