22 फरवरी को होगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ। अपर जनपद न्यायाधीश/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिव कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुपालन में एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के आदेशानुक्रम में 22 फरवरी 2026 को मेगा/ बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा।
शिविर के आयोजन के सन्दर्भ में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त मेगा शिविर में समस्त प्रशासनिक ’विभागों से समन्वय स्थापित कर उ०प्र० शासन के अन्तर्गत संचालित समस्त विभागों द्वारा आम जनमानस के हितार्थ चलायी जा रही विभिन्न प्रकार की जन-लाभकारी सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने वाले पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जायेगा।
इसी कम में अवगत कराना है कि 22 फरवरी 2026 को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन हेतु आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापक प्रचार-प्रसार पप्पलेट, पोस्टर, बैनर इत्यादि प्रचार सामिग्री के माध्यम से किया जा रहा है।
