बहराइच के बाद अब बदायूं में भी तेंदुआ /भेड़िया की सुगबुगाहट

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।बहराइच के बाद अब बदायूं में भी तेंदुआ /भेड़िया की सुगबुगाहट हुई है। गाँव वालों को खेतिहर इलाके में फुट प्रिंट मिले हैं। गांववासियों का कहना है कि वहां तेंदुआ हैं, हालांकि वन रेंजर की टीम वहां तहकीकात करने पहुंची।टीम ने फुटप्रिंट देखे हैं। हालाँकि वन रेंजर आकांक्षा का कहना है।कि सरल शब्दों में कहा जाए तो कुत्ता, सियार या भेड़िया हो सकते हैं। पूरा मामला कादरचौक क्षेत्र के गांव नूरपुर के लोगों को खेतिहर क्षेत्र में कुछ पंजों के निशान

देखे हैं। पैरों के निशान मिलने पर वहाँ के गांव वासियों का तेंदुआ आने का शोर मच गया। मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई,फॉरेस्ट रेंजर आकांक्षा टीम को लेकर गांव के जंगलों और गांववासियों के साथ उन जगहों पर गए, जहां फुटप्रिंट्स थे। टीम ने फुटप्रिंट देखे जांच के लिए सुरक्षित किये। साथ ही गांव वालों को समझाया, स्पष्ट किया कि यहां कोई टाइगर ( तेंदुआ) नहीं है। क्यों कि तेंदुआ (कैट फैमली)बिल्ली परिवार से ताल्लुक रखता है जबकि जो फुट प्रिंट मिल रहे हैं यह डॉग फैमिली के हैं यह सियार या भेड़िया हो सकता है, फिलहाल लोगों को सचेत रहने को कहा है और वन विभाग भी देख रेख करेगी यह आश्वासन दिया है।बीती शाम डीएफओ प्रदीप ने भी

बिजिट की, डीएफओ ने फोन पर जानकारी दी कि पद चिन्ह डॉग फैमिली के थे संभावना यही है सियार के चिन्ह होंगे क्योंकि कि अपने जनपद में भेड़िया प्रजाति नहीं है, फिर भी वन विभाग की टीम को निगरानी हेतु लगा दिया गया है।
