सांसद आदित्य यादव दो दिवसीय दौरे पर बदायूँ लोकसभा क्षेत्र मे कार्यकर्ताओ और जनता से करगे भेट

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ,समाजवादी पार्टी के बदायूँ लोकसभा क्षेत्र से सांसद आदित्य यादव कल दिनांक 10 सितम्बर 2024 को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र बदायूँ की विधानसभा मे रहेगे जिसके अन्तर्गत दिनांक 10 सितम्बर 2024 को सांसद अपरान्ह 12.00 बजे से दोेपहर 2.00 बजे तक पी0डब्लू0डी0 गेस्ट हाउस बिसौली (बदायूँ) में सपा कार्यकर्ताओं तथा आम जनता से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुनेगे तत्पश्चात् विधानसभा क्षेत्र बिसौली में आयोजित विभिन्न राजनैतिक व निजी कार्यक्रमों में सम्मिलित होगें तथा रात्रि विश्राम बदायूँ स्थित अपने आवास (डी0एम0रोड सि0ला0, बदायूँ) में करेगें।
दिनांक 11 सितम्बर 2024 को प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक सांसद अपने आवास (डी0एम0रोड सि0ला0, बदायूँ) में सपा कार्यकर्ताओं तथा आम जनता से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुनेगें तत्पश्चात् विधानसभा क्षेत्र बिल्सी में दोपहर 1.00 बजे से 3.00 बजे तक मा0 पूर्व विधायक हाजी बिट्टन जी के नगर बिल्सी स्थित आवास पर सपा कार्यकर्ताओं तथा आम जनता से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुनेगें तत्पश्चात् बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न राजनैतिक व निजी कार्यक्रमों में सम्मिलित होगें।
