चार दिवसीय बुनियादी भाषा एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) प्रशिक्षण का चतुर्थ दिवस का आरंभ

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ।शनिवार,कादरचौक विकास क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र असरासी में चार दिवसीय बुनियादी भाषा एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) प्रशिक्षण का चतुर्थ दिवस का आरंभ कोमल शर्मा ने प्रार्थना कराकर किया तथा ज़मीर अहमद के साथ सभी ने अभियान गीत गाया। विनीत कुमार सोलंकी ने कई रोचक गतिविधियां कराईं। कक्ष नंबर 3 (नेता जी सुभाष चन्द्र बोस) के सभी 60 प्रतिभागियों को 10-10 प्रतिभागियों के 6 ग्रुप बनाए गए जिसमें तीन भाषा और तीन गणित से संबंधित टीएलएम बनवाए गए जिसमें सना ग्रुप का टीएलएम अत्यधिक सुन्दर रहा। मोरध्वज (एआरपी हिन्दी) ने बताया कि एनईपी 2020 एफएलएन से विद्यार्थियों के सीखने के परिणामों में वृद्धि करना शुरुआत में सीखने के परिणामों को ध्यान में रखते हुए नई शिक्षा नीति 2020 कहती है कि प्राइमरी स्कूल और अन्य में संपूर्ण आधारभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान अनिवार्य रूप से हासिल करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होना चाहिए। नई शिक्षा नीति की बाकी अधिकतर बातें अर्थहीन हो जाएंगी अगर इतनी बड़ी संख्या में हमारे विद्यार्थी आधारभूत साक्षरता (आधारभूत स्तर पर पढ़ना, लिखना और गणित) को हासिल नहीं कर पाएं। संदर्भ दाताओं में मोरध्वज, सुनील कुमार, योगेश कुमार, सर्वेश कुमार राठौर व राघवेंद्र तोमर ने अलग-अलग सदनों में प्रतिभागियों का दूसरे दिन बुनियादी भाषा और संख्यात्मक ज्ञान पर पीपीटी दिखाई एवं गतिविधियां कराईं। सदन में 60-60 के तीनों बैचों को मिला कर 180 प्रतिभागी शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग

किया। अंत में लिंक द्वारा प्री गूगल फॉर्म और पोस्ट गूगल फॉर्म सभी प्रतिभागियों से भराए गए तत्पश्चात प्रशिक्षण का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ। इस अवसर पर सना मुजम्मिल ज़मीर अहमद नाहीद फराह अंसारी जाकिर अली खान जॉनी भास्कर सीमा मीनाक्षी कुन्ती रानी रमेश कुमार सौरभ अंकित नारंग अनिल कुमार अवनीश उपदेश राठौर जोगेंद्र गौतम अशोक कुमार मुअज्जम अली खान राधिका माहेश्वरी प्रीति सचिन कुमार साहनी ज्योति फ़ीरोज़ असलम पारुल शर्मा अंजुम बी प्रियंका चाहर शम्सुद्दीन अमित गौतम जावेद हैदर रूबी त्यागी गुलाम रसूल भोवेन्द्र कुमार अहसन अली खां नवनीत कुमार मोहम्मद मुक्तादिर खान राकेश कुमार अरशद अली खान कोमल शर्मा शमा परवीन रफी उज्जमा खान गुलाब सिंह यादव हाफिज मुहम्मद मुबीन अहमद खान आशीष सिंह मौर्या लवी नायक राधा रानी आदि।
