भाजपा नेता विक्रांत यादव ने विशाल भंडारे का कराया आयोजन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ।सहसवान,वरिष्ठ भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव ने रविवार को ब्लॉक परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन कराया जिसमें हजारों की तादाद में पहुंचकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने बताया इस विशाल भंडारे का आयोजन

माता स्वर्गीय शांति देवी जी की याद में कराया जाता है,बता दें वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव के द्वारा यह विशाल भंडारा प्रत्येक मासिक को कराया जाता है, जिसमें सैकड़ो की तादाद में लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस विशाल भंडारे में एसडीएम प्रेमपाल सिंह,पूर्व मंत्री डीपी यादव कछला चेयरमैन जगदीश सिंह पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव प्रतिनिधि पंकज चौधरी पियूष महेश्वरी सचिन शर्मा, अंकित सक्सेना, हर्ष यादव तूफान सिंह चौधरी पुत्तन आजाद सौरभ गुप्ता मौजूद रहे।
