अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर
हादसे में ऑटो चालक की हुई मौत, परिजनों मे मचा कोहराम

संवाद न्यूज़ एजेंसी
कासगंज, सोरों कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ऑटो चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने ऑटो चालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने ऑटो चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं ऑटो चालक की मौत की खबर सुन उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।
बताया जाता है कि जनपद बदांयू के थाना बिल्सी के मौहल्ला साहब गंज निवासी सलमान पुत्र शराफत अली सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादुर नगर में रहकर ऑटो चलाता था और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बीती देर रात सलमान ऑटो लेकर अपने घर जा रहा था।

तभी गांव बहादुर नगर के समीप अज्ञात वाहन ने उसके ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सलमान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सलमान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सलमान को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं युवक की मौत की खबर सुन उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं सोरों थाना प्रभारी भोजराज अवस्थी ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।
