घर से बुलाकर छुरे से पेट फाड़कर दोस्त की हत्या

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ।नशे में दो दोस्तों में चार माह पहले झगड़ा हुआ। नाराज दोस्त दो साथियों संग रविवार को युवक के घर पहुंच गया। उसे बुलाकर घर से थोड़ी दूर ले गया। छुरे से हमला कर दोस्त का पेट फाड़ दिया। शोर शराब होने पर आरोपित भाग निकले। स्वजन लहूलुहान युवक को जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मांग को लेकर जिला अस्पताल में जमकर हंगामा कर दिया। एसओ कोतवाली योगेन्द्र कुमार ने समझाकर शांत किया। एक दोस्त को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कोतवाली के शाहघासा निवासी 19 वर्षीय अब्दुल्ला कुरैशी सब्जी का ठेला लगाता है। वह कोतवाली क्षेत्र में ही सब्जी बेचता है। मां शाहीन ने बताया कि 8.15 बजे अब्दुल्ला का दोस्त समद उर्फ बल्लू निवासी सब्जीवाली गली शाहघासा दो दोस्तों संग घर आया। तीनों अब्दुल्ला को अपने साथ ले गए। शाहीन का आरोप है कि घर से 50 कदम दूर जाकर समद ने कमर से छुरा निकाला और अब्दुल्ला के पेट में घोंप दिया। पेट में कई वार कर उसका पेट बुरी तरह फाड़ दिया। अब्दुल्ला के शोर मचाने पर समद अपने दोनों साथियों संग फरार हो गया। दोस्त उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची अब्दुल्ला की मां शाहीन व बहनों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा कर आरोपित की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार, इंस्पेक्टर देहली गेट व एसओ कोतवाली योगेन्द्र कुमार जिला अस्पताल पहुंचे। स्वजन को आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस ने अस्पताल से ही अब्दुल्ला के एक दोस्त को हिरासत में ले लिया। उससे पुलिस आरोपितों के बारे में जानकारी कर रही हैं। दोस्त शुएब ने बताया कि अब्दुल्ला के पिता की 15 साल पहले मौत हो गई थी।
