अनिक बदायूं के आरिफ हुसैन प्रयागराज में हुए सम्मानित

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ।जिला अपराध निरोधक कमेटी प्रयागराज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव को अंग वस्त्र और राम लाला की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री श्रीवास्तव ने उपस्थित सदस्यों को मार्गदर्शन दिया और समाज में अपराध निरोधक गतिविधियों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सभी से मिलकर कार्य करने और एक सुरक्षित समाज के निर्माण की दिशा में प्रयास करने की अपील

की। कार्यक्रम का उद्देश्य अपराध की रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाना और सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना था। इस प्रकार के आयोजनों से न केवल समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है, बल्कि सामुदायिक सहभागिता को भी बल मिलता है।इस अवसर पर विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए उत्कृष्ट रूप से जनमानस हित में जारी सरकारी योजनाओं एवं विभिन्न पर्वो और अयोजनों पर कानून व शांति व्यवस्था को शासन प्रशासन के साथ मिलकर जिला

कमेटी द्वारा जनपद में प्रचार प्रसार व क्रियान्वित कराने में अतिमहत्वपूर्ण योगदान करने के लिए बदायूं जिला कमेटी के जिला प्रभारी शमसुद्दीन के प्रतिनिधि के रूप में बदायूं से सहभागिता करने पहुंचे सदस्य आरिफ हुसैन को मुख्य अतिथि प्रदेश चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव द्वारा सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
