एक दिन की कोतवाल बनीं 11वीं की छात्रा उरुज रजी सहसवान में सुनी जन समस्याएं मिशन शक्ति अभियान के तहत संभाला चार्ज
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं,सहसवान,सरकार द्वारा चला जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज- 5 के तहत सोमवार को पन्नालाल नगर पालिका इंटर कॉलेज की छात्रा उरुज रजी को एक दिन का कोतवाल बनाया गया। इस दौरान छात्रा ने कोतवाल की कुर्सी पर बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनी।वही मौजूद कोतवाल ने छात्रा को समझाते हुए बताया कि फरियादों की समस्या सुनकर उनका निस्तारण कैसे किया जाता है।छात्रा सहसवान नगर के पन्नालाल नगर पालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा है।कोतवाली पहुंचने के बाद छात्रा को कोतवाल की कुर्सी पर बिठाया गया। जबकि उसके बाद छात्रा ने कोतवाली फरियादियों की समस्याएं सुनी।

महिलाओं से सम्बंधित अपराधों सहित अन्य महत्वपूर्ण जनकारी दी
एक दिन की कोतवाल को महिलाओं की जन सुनवाई करायी गयी, तथा महिलाओ सम्बन्धी होने वाले अपराध की रोकथाम व समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में थाना स्तर से होने वाली कार्यवाही एवं थाना कार्यालय के आनलाइन एवं हस्त लिखित रिकार्ड के बारे में अवगत कराया गया, तथा शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज – 5 अभियान में 90 दिवसीय चल रहे ऑपरेशन गरुड़, आपरेशन शील्ड, आपरेशन डेस्ट्राय, आपरेशन बचपन, आपरेशन खोज, आपरेशन मजनू, आपरेशन नशा मुक्ति, आपरेशन रक्षा, आपरेशन ईगल के सम्बन्ध में बताया गया। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे- विधवा पेंशन योजना, वृध्दावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कृषि कर भुगतान योजना, कन्या सुमंगला

योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि से अवगत कराते हुए एवं महिलाओं को उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- वूमेन पावर लाइन-1090, घरेलू हिंसा हेल्पलाइन-181, पुलिस आपातकालीन सेवा -112, स्वास्थ्य सेवा- 102,108 , मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर -1076, चाइल्ड लाइन 10 साइबर क्राइम 1930, कोरोना हेल्पलाइन 1075 आदि के बारे में जागरूक किया गया।
