आगामी त्यौहारों के चलते एसडीएम के नेतृत्व में चलाया गया शराब की दुकानों पर चेकिंग अभियान

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।सहसवान, एसडीएम प्रेमपाल सिंह व आबकारी निरीक्षक परमहंस कुमार ने सोमवार को शराब की दुकानों पर चेकिंग अभियान के दौरान बोतलों और पव्वो पर बार कोडिंग और हॉलमार्क चेक किया इसी दौरान आबकारी निरीक्षक ने सख्त हिदायत के साथ कहा कि किसी भी हाल में शराब को प्रिंट रेट से ओवर रेट नहीं बेचा जाए।
शराब बेचते समय प्रत्येक बोतल एवं क्वार्टर को बारकोड स्कैन कर के ही बेचा जाए इसी दौरान एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने दुकानों का स्टॉक का रजिस्टर से मिलान किया उन्होंने कहा कि निर्धारित मूल्य पर ग्राहकों को मदिरा की बिक्री की जाए तथा दुकानों पर साफ सफाई भी पूरी तरह रखी जाए।
