धूमधाम से मनाया गया करवाचौथ का व्रत, निर्जला व्रत रहकर मांगी पति की लंबी उम्र की दुआएं

बदायूं।सहसवान,साथ जिएंगे साथ मरेंगे, का वचन निभाने के लिए सुहागिनों ने रविवार को पति की लंबी आयु की कामना कर निराजल रहकर करवाचौथ का व्रत किया। पूरे दिन बिना अन्न जल के रहने के बाद देर शाम महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए शिव, पार्वती और परिवार में सुख समृद्धि के लिए लक्ष्मी गणेश की पूजा की।शाम को जैसे ही चंद्र दर्शन हुआ सुहागिन महिलाओं ने पति की पूजा कर उनके हाथों से पानी पीकर व्रत का पारन किया।व्रत मे महिलाओं ने खरीदारी की मेहंदी लगवाने के लिए ब्यूटी पार्लरों में दिनभर महिलाओं की भीड़ लगी रही। अधिकांश ब्यूटी पार्लर संचालिका ने घरों पर पहुंचकर लोगों को मेंहदी लगाई।करवाचौथ का व्रत सती सावित्री के समय से शुरू हुआ था। जिस समय यमराज ने सत्यवान के प्राण हर लिए तो उस समय सत्यवान और सावित्री मिट्टी के पात्र से पानी पीने की तैयारी में थे। उस दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की चौथ थी। लेकिन पानी ग्रहण करने से पहले ही यमराज सत्यवान के प्राण हर कर ले गए। तब सावित्री भी उनके पीछे पीछे गई और यमराज से अपने पति को बचा कर ले आई। उसके बाद ही सावित्री ने मिट्टी के पात्र से जल ग्रहण किया था।इसी मान्यता के तहत नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों ,सहित इलाकों में करवाचौथ का पर्व श्रद्धा से मनाया गया। सुबह से ही महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निराजल व्रत मे रही और दिन में करवाचौथ से जुड़ी कहानियां मंदिरों तथा एक दूसरे के घरों में जाकर सुनीं। सभी घरों में महिलाओं ने अलग-अलग तरह के व्यंजन भी बनाए। शाम को आसमान में जैसे ही चांद का चन्द्र दर्शन हुआ लोगों के चेहरे खिल गए। सुहागिनों ने अपने जीवन साथी के साथ चांद का चंद्र दर्शन किया और दिन भर की उम्मीदों को मूर्त रूप दे दिया। चांद को अर्घ्य दिया और सजना ने अपने हाथ से सजनी को पानी पिलाकर व्रत खुलवाया। इस दौरान सभी छतों पर महिलाएं एक साथ दिखाई दीं।
